भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई.. वहलना मे कांग्रेस ने भरी हुंकार



मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में शीर्ष कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा  मणिपुर हो, अरुणाचल हो, असम हो या पश्चिम बंगाल, इस यात्रा को लेकर हर प्रदेश की जनता उत्साहित है। क्योंकि इसमें भारत के 140 करोड़ लोगों की आवाज शामिल है।






मुजफ्फरनगर के गांव वहलना में सदर ब्लॉक के अंतर्गत भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली  गई।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अशोक सैनी,राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सुंदर संचालन किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को न्याय मिले ताकि हर भारतीय का भविष्य बेहतर हो सके ।

सदर ब्लाक के अंतर्गत महिला में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सगीर मलिक, मुकुल शर्मा,अनिल शर्मा, रामसिंह, चरण सिंह, सुरेश कुमार आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार