Posts

Showing posts from September, 2023

पुरकाजी में युवाओं को रोज़गार के लिए खुली एकेडमी, गरीब छात्राओं की फीस देंगे चेयरमैन फारुकी

Image
  इरशाद राणा       मुज़फ्फरनगर ।24 साल से कम उम्र के छात्र छात्राओं का इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोस, पुलिस अर्धसैनिक बलों की नोकरियों में भविष्य सुरक्षित करने के लिए चेयरमैन जहीर फारूकी ने  पुरकाजी नगर पंचायत के सहयोग से पुरकाजी में अभिमन्यु एकेडमी खुलवाई है। जहां दीपक कोशिश आर्म्ड फोर्सेज ट्रेनर इंडियन एयरफोर्स, सोहेल खान इंडियन नेवी ट्रेनर,इंडियन आर्मी ट्रेनर एथलेटिक्स इंडियन कोच सोहनवीर पुरकाजी के युवाओं को कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग देंगे। नगर पंचायत के हॉल में युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर चलेगा और सबको फिजिकल ट्रेनिंग में निपुण किया जायेगा। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ फीस भी रखी जायेगी और गरीब छात्राओं की फीस चेयरमैन अपने माध्यमों से देने को कह चुके हैं।जहीर फारूकी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह के ट्रेनिंग सेंटर नही है और छात्र जीवन में मार्गदर्शन भी नही मिल पाता है सही ट्रेनिंग और कोचिंग से हमारे युवा सही समय पर सरकारी नोकरियां करें हमारे लिए यही उपलब्धि होगी देश में किसी भी नगर पंचायत के सहयोग से ऐसा ट्रेनिंग सेंटर नही है जहीर फारूकी ने पुरकाजी के युवाओं को स

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Image
फरीद अंसारी  नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा  के निर्देशन एवं एन वाई वी मोहित कुमार के सौजन्य से  आज ग्राम पंचायत कवाल के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे हिंदी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग  लिया  प्रधानाचार्य  आसेफा बेगम ने बालिकाओं को बताया की हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। पहली बार यह वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा मनाया गया था। इसका मकसद दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है। और लोगों को इस भाषा के बारे मे  अधिक से अधिक जागरूक  करना है  जिस से देश विदेश मे हिंदी का नाम   रोशन हो  और प्रति एक वायक्ति हिंदी मे बात करे  अध्यापक नीरू ने  बालिकाओं को बताया राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान देने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है  भारत के ज्यादातर राज्यों में 10वीं तक हिंदी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती है. घरों में भी हिंदी भाषा में बात करने का चलन होता है तथा एन वाई वी  मोहित कुमार ने बालिकाओं को प्रमा

डॉ. मुदगल के निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर, बैठक कर 2 मिनट का मौन धारण किया

Image
फरीद अंसारी  जानसठ । दैनिक मुद्गल टाइम्स के संस्थापक व संरक्षक डा. सत्य प्रकाश मुद्गल के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा दैनिक मुद्गल टाइम्स से शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार थे, इसके अलावा मुद्गल चेतना परिवार रजि संस्था के स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष व खतौली के अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक थे। इसके अलावा दर्जनों सामाजिक संस्थाओं में स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे वहीं जानसठ प्रेस क्लब के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा 1 मिनट का मौन धारण किया गया इस दौरान मुख्य रूप से नरेश कुमार सैनी मंगल सिंह अनुज सैनी आरिफ शीशमली ईमान अली डॉक्टर साजिद मास्टर साजिद भुवन सिंह डॉक्टर शाह आलम सुशील कुमार फरीद  अंसारी  अमित शर्मा ब्रह्म प्रकाश शर्मा राजू धीमान राजकुमार सैनी शिवकुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

संगठित होकर संघर्ष करने से निश्चित मिलेगी पुरानी पेंशन

Image
1 अक्टूबर की दिल्ली पेंशन शंखनाद महारैली की बनी रणनीति                                         अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश जनपद शाखा मुजफ्फरनगर  जिलाध्यक्ष प्रीतवर्धन की अध्यक्षता एवं सार्थक शर्मा के संचालन में एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, जिसका संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है,जिसके लिए अटेवा निरंतर संघर्षरत है संघर्ष के क्रम में एक अक्टूबर को दिल्ली पेंशन शंखनाद महारैली दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित होगी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद हो कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। जिला अध्यक्ष प्रीतवर्धन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली में जनपद मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में डॉ राहुल कुशवाहा जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुक