डॉ. मुदगल के निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर, बैठक कर 2 मिनट का मौन धारण किया



फरीद अंसारी 

जानसठ। दैनिक मुद्गल टाइम्स के संस्थापक व संरक्षक डा. सत्य प्रकाश मुद्गल के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा दैनिक मुद्गल टाइम्स से शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार थे, इसके अलावा मुद्गल चेतना परिवार रजि संस्था के स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष व खतौली के अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक थे।

इसके अलावा दर्जनों सामाजिक संस्थाओं में स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे वहीं जानसठ प्रेस क्लब के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा 1 मिनट का मौन धारण किया गया इस दौरान मुख्य रूप से नरेश कुमार सैनी मंगल सिंह अनुज सैनी आरिफ शीशमली ईमान अली डॉक्टर साजिद मास्टर साजिद भुवन सिंह डॉक्टर शाह आलम सुशील कुमार फरीद  अंसारी  अमित शर्मा ब्रह्म प्रकाश शर्मा राजू धीमान राजकुमार सैनी शिवकुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार