Posts

Showing posts from July, 2025

गोली लगने से घायल हुए युवक की जान गई.. परिवार में मातम

Image
  मवाना में खाट पर बैठे युवक को मारी गई थी गोली, शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत... पुलिस ने शव अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा अनिल शर्मा मवाना। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई में मंगलवार रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक सुनील (30) पुत्र चेतराम की शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुनील अपने घर के बाहर खाट पर बैठा था, तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उसे गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली उसकी कनपटी और दूसरी सीने के पास लगी थी। गंभीर हालत में उसे पहले मवाना सीएचसी और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम छा गया।

RLD ऑफिस पर मना युवा नेता परवेज़ का बर्थडे... सुमित खेड़ा व सुधीर भारतीय सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

Image
मुज़फ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय मुज़फ्फरनगर में युवा नेता परवेज चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा एवं वरिष्ठ लोकदल नेता सुधीर भारतीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने परवेज चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर सैकड़ों युवा कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अक्षय चौधरी, नीरज खेड़ा, भाई लुकमान, बिल्लू प्रधान, अजीत चौधरी,दीपेश पहलवान, आयुष जावला, लवी चौधरी, राजवंश तोमर, जुबेर तोमर,लकी अरोड़ा, सद्दाम चौधरी, शादाब चौधरी, सार्थक चौधरी, लुकमान राणा,जुनैद खान, नोमान मलिक, नवाजिश कसार, फुरकान चौधरी,शमीम चौधरी, हसीन चौधरी, गुलफाम चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया, मिठाइयाँ बांटी गईं और युवा साथियों ने एकजुट होकर परवेज चौधरी के साथ अपने विचार साझा किए। सभी ने एक स्वर में परवेज के नेतृत्व की सरा...

مدرسہ باب العلوم دہلی میں مولانا داؤد امینیؒ کی یاد میں تعزیتی نشست کا انعقاد

Image
  مولانا داؤد امینی صرف ایک فرد نہیں بلکہ ایک ہمہ جہت ادارہ تھے  ملک کے ممتاز عالم دین، داعیِ ملت، اور دینی و تعلیمی خدمات کے عظیم علمبردار حضرت مولانا داؤد امینی رحمۃ اللہ علیہ کے سانحۂ ارتحال پر آج مدرسہ باب العلوم، جعفر آباد دہلی میں ایک پُرسوز تعزیتی اجلاس کا انعقاد کیا گیا۔ اس اجلاس کی صدارت حضرت مولانا مفتی زاہد قاسمی صاحب نے فرمائی، جبکہ نظامت کے فرائض مفتی محمد عاقل قاسمی نے انجام دیےمتعدد ریاستوں سے تعلق رکھنے والے علما، دینی اداروں کے ذمہ داران، اور علمی شخصیات نے شرکت کی۔اجلاس میں حضرت مولانا یحییٰ کریمی صاحب، ناظم اعلیٰ جمعیۃ علماء متحدہ پنجاب نے شرکاء سے خطاب کرتے ہوئے مرحوم کی حیاتِ مبارکہ اور ان کی بے مثال دینی، ملی اور اصلاحی خدمات پر روشنی ڈالی۔ انہوں نے کہا مولانا داؤد امینیؒ ایک بے لوث، بے باک، بااخلاق اور علم دوست شخصیت تھے، جنہوں نے ہمیشہ ملت کے نفع کی بات کی۔ ان کی سادگی، اخلاص، دینی بصیرت اور قومی تشویش آج بھی ہمارے لیے مشعل راہ ہے۔ اجلاس میں جمعیۃ علماء ہند کے جنرل سیکریٹری حضرت مولانا حکیم الدین قاسمی صاحب کی خصوصی شرکت بھی رہی۔ انہوں نے مرحوم کی دینی ...

OPS को लेकर शिक्षक प्रतिनिधियों संग हुई लखनऊ में बैठक.. मुज़फ्फरनगर से पहुंचे औसाफ अंसारी

Image
लखनऊ में उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुरानी पेंशन से संबंधित सभी बैचों के प्रतिनिधियों की बैठक बहुखंडी भवन लखनऊ में ए सी पी सभागार में आयोजित की गई । जिसमें उर्दू बीटीसी 2004,2005, उर्दू मुअल्लिम बीटीसी 11-08-1997 से  पूर्व बैच के  प्रतिनिधि शामिल हुए उर्दू मुअल्लिम ग्रुप के प्रतिनिधि के रूप में मुजफ्फर नगर से औसाफ अहमद अंसारी  ने भी शिरकत की। और अधिकारीगणों  से वार्ता की और पूछे गए सवालों का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सन्तुष्ट करने का पूरा पूरा  प्रयास किया ।  बैठक में पत्र में उल्लिखित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से  शासनादेश, चयनित अभ्यर्थियों की संख्या जैसे कई प्रश्न किए जिसका  सम्बंधित वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपने कागजातों के हवाले से मजबूती से अपना पक्ष रखा । वार्ता सकारात्मक रही। प्रतिनिधियों ने ops को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखा और एक , एक प्रत्यावेदन सभी डॉक्यूमेंट्स लगाते हुए प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में  मुजफ्फर नगर से 11-08-1997 मअल्लिमीन जिनकी नियुक्तियां 17-03-2004  के सचि...

डाबर बबूल ने नौचंदी मेले में मनाया भारत की प्राकृतिक शक्ति का भव्य उत्सव, शुरू किया जड़ से मजबूत अभियान

Image
 डाबर बबूल ने नौचंदी मेले में मनाया भारत की प्राकृतिक शक्ति का भव्य उत्सव, शुरू किया जड़ से मजबूत अभियान मेरठ। स्वास्थ्य, परंपरा और मजबूती के संगम को दर्शाते हुए डाबर बबूल टूथ पेस्ट ने प्रसिद्ध नौचंदी मेले में अपने नए अभियान जड़ से मजबूत का प्रभावशाली आगाज किया। 38 वर्षों से अधिक समय से भारतीय परिवारों में अपनी गहरी पकड़ बनाने वाला डाबर बबूल, आज भी ओरल केयर में विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। इस नई पहल के ज़रिए डाबर बाबूल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि मज़बूत दांतों की नींव जड़ों से होती है। इसके लिए डाबर बबूल सबसे उपयुक्त विकल्प है। मेला: एक सदी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर उत्तर भारत के सबसे रंगारंग और जीवंत मेलों में शुमार नौचंदी मेला, मेरठ में बीते 100 वर्षों से अधिक समय से प्रतिवर्ष आयोजित होता आ रहा है। यह मेला संस्कृति, व्यापार और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम है। हर साल 10 लाख से अधिक लोग इस मेले का हिस्सा बनते हैं, जिससे यह उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है, जो पीढ़ियों और विभिन्न क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। इस ऐतिहासिक मेले में डाबर बबूल ने अपन...