मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे 102 जोडे बंधे वैवाहिक बंधन में

 फरीद अंसारी 


                                    जानसठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 102 जोडे विवाह के बंधन में बंधे। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन 103 जोड़ों ने कराया था लेकिन एक जोड़ा उपस्थित नहीं हो सका। कार्यकारी बीडीओ विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 49 मुस्लिम और 53 हिन्दू जोड़े रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।


 विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फूल बरसा कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के स्वजन ने भाग लिया। शासन की ओर से प्रत्येक नवदम्पति को 35 हजार रूपये का चेक, छह हजार रूपये व्यवस्था स्वरूप और दस हजार रूपये का सामान भेंट किया गया। सभी लोगों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गईं थी।

कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रधान रोशन लाल सैनी, राहुल कुमार, बृजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, गौरव भटनागर, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह अहलावत, सचिव गौरव, कमल दास, पंकज कुमार, कथावाचक पंडित अजय कृष्ण शास्त्री सहित बड़ी संख्या मे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीओ समाज कल्याण सुधीर कुमार बालियान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार