जाट वेलफेयर एसोसिएशन ने अर्पिता सागवान को किया सम्मानित

 



अहमद हुसैन

 सरधना। जाट वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का कनोडिया पार्क पल्लवपुरम में आयोजन किया गया। जिसमे मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह और जाट गरिमा स्मारिका के तृतीय अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अच्छे अंक लाने पर अर्पिता सांगवान को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा सूरजमल ट्रस्ट नई दिल्ली के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि दशकों पूर्व उत्तरी भारत में जाट बिरादरी एक किसान बिरादरी के रूप में जानी जाती है। लेकिन दशकों से जाट समाज  के युवाओं ने शिक्षा के साथ साथ खेलो में भी रुझान बढ़ाया है। और शीर्ष स्तर पर पहुंचकर बिरादरी का उत्थान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में यह बिरादरी शिक्षा में अभी भी पीछे है। इसके लिए हमे गावो में युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया की हमारी संस्था इस काम में जुटी हुई है। वही विशिष्ट अतिथि शामली के विधायक प्रसन चोधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों ने लंबे समय तक किसान के रूप में काम किया। और इसके साथ साथ ग्रामीण आंचल में रहकर अपने बच्चो को पढ़ाने पर भी बल दिया। उन्ही के प्रयासों से हम आज शिक्षा ग्रहन कर व्यवसाय करने के साथ साथ राजनीति में भी किसी से पीछे नहीं है।




हमारे पूर्वजों स्व चौधरी चरण सिंह, महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम, महात्मा महेंद्र सिंह टिकेट आदि ने हमेशा किसानो मजदूरी के हकों की लड़ाई लड़ी है। और देश ही नही विदेशों में भी बिरादरी का नाम रोशन किया है।आज जरूरी है तो हमे अपनी युवा पीढ़ी को सिविल सर्विस के लिए तैयारी कर उच्च पदों पर जाकर देश सेवा का जज्बा पैदा करना चाहिए। युवाओं को नशा खोरी, बुराइयों व अपराध से दूर रहकर शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।  तभी समाज का उत्थान शीर्ष स्तर तक हो पाएगा। इस मौके पर जाट गरिमा स्मारिका के तीसरे संस्करण का भी विमोचन किया गया। कार्य क्रम में आए अतिथियों ने जाट समाज की एकता एब समाज की कुरुतियो को दूर करने पर बल दिया। और समाज के मेधावी  छात्र छात्राओं जिन्होंने शिक्षा क्रीड़ा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्हे संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  साथ ही समाज के इसे व्यक्ति जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  महामहिम राष्ट्रपति पदक लिया है। उन्हे भी सम्मानित किया गया। जिसमे सोफिया गर्ल्स स्कूल से अर्पिता सांगवान पुत्री अरविंद सांगवान को दसवीं में 94 प्रतिशत, अवनी तोमर पुत्री अभिषेक तोमर को 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदरपाल सिंह सांगवान व संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रविंद्र मलिक, कारण सिंह वर्मा, एसपी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, वीके सिंह, वाइ पी सिंह, एडवोकेट जयराज सिंह,डॉक्टर अशोक राणा आदि रहे।

अहमद हुसैन

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार