समस्यायों का नही हुआ समाधान तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन




अहमद हुसैन

सरधना। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश एक दिवसीय मंडल स्तरीय निकाय कर्मचारी अधिवेशन का नगर पालिका सरधना के प्रांगण में अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  निजाम अंसारी ने की गई तथा कार्यक्रम का संचालन संगठन के मंडल अध्यक्ष सोहनवीर टांक द्वारा किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की हर महीनेकी मन की बात कहने वाली सरकार कर्मचारियों की मन की बात नहीं सुनती, जिन कर्मचारियों की पेंशन बहाली की जानी चाहिए उनकी पेंशन सरकार बहाल नहीं कर रही है जबकि एक बार का विधायक एमपी अगर वह दो बार भी एमपी विधायक बनता है तो उसको दो बार पेंशन दी जाती है लेकिन जो कर्मचारी 30 से 35 साल सरकार की सेवा करता है उसकी पेंशन बहाली मेंआना कानी की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि जो संविदा सफाई कर्मचारी 2005 से संविदा पर कार्यरत है। उनको नियमित किया जाना चाहिए और प्रदेश व देश से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करते हुए नियमित भर्ती की जानी चाहिए, कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने बताया की 15 दिसंबर 2023 को लखनऊ में नगर  विकास प्रमुख सचिव से जो वार्ता होनी है अगर उसमें कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में लखनऊ में ही स्वायत शासन संगठन व अन्य संगठन साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शासन कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित त्यागी संरक्षक सुभाष शर्मा प्रदेश महामंत्री अशोक गोयल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया़ं, राष्ट्रीय महासचिव विनोद बेचैन राष्ट्रीय सचिव महिपाल वाल्मीकि चोबसिंह इन्द्र पाल, श्याम किशोर, खुर्शीद प्रवीण कुमार विनोद कुमार सुगनचंद, विपिन शर्मा मनोज कुमार विनोद यादव मनीष कुमार राजेंद्र कुमार दिनेश कौशिक सलीम अरविंद त्यागी मैन पाल सिंह वह समस्त कर्मचारी तथा नेता मौजूद रहे,इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष  ललित त्यागी ने नगर पंचायत हर्रा में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, तथा गंगाराम पासवान को महामंत्री मनोनीत किया।

अहमद हुसैन

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार