भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है: प्रवेंद्र भड़ाना



-123 वी बार किये जा रहे रामलीला मंचन का उद्घाटन किया


फरीद अंसारी 

जानसठ कस्बे की प्राचीन रामलीला मौहल्ला मिश्रान का रविवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने फीता काटकर शुभारंभ किया।  इसके उपरांत नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

 प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्रान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीला का  मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। रविवार की देर शाम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। ताकि जीवन को सुखमय बनाया जा सके।


 समिति के अध्यक्ष निशांत कंबोज बताया कि प्राचीन रामलीला 123 वर्षों से होती चली आ रही है जिसमें स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और स्थानीय कलाकार ही लीला का मंचन करते हैं। उद्घाटन के उपरांत नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया।


इस दौरान आजीवन संरक्षक जयप्रकाश कंबोज, रमेश चंद कंबोज, वेद प्रकाश सैनी एडवोकेट, रतन सिंह राजपूत, रामअवतार दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, सोनी कुमार गुर्जर, ज्ञानचंद सैनी, अमरजीत सभासद, अमित शर्मा, अशोक राजपूत, राजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, विशाल सैनी, सुरेंद्र बंसल, मास्टर जगत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदीप कांबोज, दीपक शर्मा समाजसेवी रजनीश सैनी,  गोपाल सैनी, कैलाश सैनी,   आशीष भारद्वाज, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विकास गुप्ता, अनुज सैनी , राहुल कंबोज, श्याम बाबू सैनी, सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार