हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ कांवड़ .. 5 कांवड़ियों की जान गई.. 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में एडमिट

 



UP: मेरठ में शनिवार रात कांवड़ियों का डीजे 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे डीजे में करंट उतर आया। इस हादसे में 5 कांवड़ियों के मौत की सूचना है।  इस घटना में 2 कांवड़िए बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा थाना भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा राली गांव में हुआ है।

 सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया।ये सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लक्ष्मी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक गांव राली चौहान के रहने वाले हैं।इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।


रात 8.30 बजे हुआ हादसा..


बताया जा रहा है कि हादसा रात 8.30 बजे के आसपास हुआ है। जब गांव के युवक जलाभिषेक के बाद गांव राली चौहान लौट रहे थे। कांवड़ियों के साथ बड़ा डीजे था। यही डीजे अचानक गांव के मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन से टकराया और इसमें करंट उतर गया।पूरी ट्रॉली में करंट दौड़ गया और तमाम कांवड़िए झुलस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने घायलों को ट्रॉली से अलग किया। करीब 20 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को गंगानगर के आईआईएमटी, मेरठ के आनंद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। फिलहाल कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई है। DM दीपक मीणा का कहना है, ''घटना की सूचना मिलने के बाद से मैं खुद मौके पर हूं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी को उपचार के लिए भेजा गया है।''

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार