वेटलैंड डे पर जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने की बर्ड वॉचिंग,चलाया जागरूकता अभियान

 






काज़ी अमजद अली


मुज़फ्फरनगर :----नदी किनारों पर फैली जैव विविधता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 2 फरवरी को प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर विश्व आद्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुज़फ्फरनगर जिले में गंगा बैराज पर हैदरपुर नदी झील किनारे पर वेट लैंड डे पर स्कूल के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। गुरुवार की सुबह सवेरे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ गंगा खादर में भाजपा नेताओं द्वारा विश्व आद्रता दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अथिति  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने गंगा खादर क्षेत्र में जैव विविधता का निरीक्षण किया।तथा स्थानीय व महमान पक्षियों को निहारा साथ ही पर्यावरण बचाने का दृढ़ संकल्प लिया।



          मुज़फ्फरनगर के प्राचीन व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ खादर में गंगा किनारे विश्व आद्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जैव विविधता को सुरक्षित रखने के उपायों पर चर्चा की गयी।साथ ही  सोलानी व गंगा के संगम पर स्थानीय व विदेशी पक्षियों की बर्ड वॉचिंग की गयी।जहां गंगा किनारे मौजूद धूंप सेंक रहे सुन्दर पक्षियों की छटा देखते बन रही थी। अनेक प्रकार के बगुले, बत्तख व जलीय पक्षियों का कलरव मन को आनंदित कर रहा था।


कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि नदियों के तटों पर फैली जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिये और गम्भीर होना होगा।पक्षियों की प्रजातियों को सुरक्षित रखने के लिये पर्यावरण व नदियों का  संरक्षण आज बेहद ज़रूरी हो गया है। आने वाली पीढ़ियों को पक्षियों की सभी प्रजातियों के दर्शन कराने के लिये पक्षियों के आवास सुरक्षित करने होंगे।जिससे वह सुरक्षित प्रजनन कर अपनी संख्या को बढ़ा सकें। शुकतीर्थ गंगा खादर मे पर्यावरण को हरा -भरा करने के प्रयास सरकार द्वारा  जारी हैं। जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाना है।नदियों के किनारे वृक्षों की संख्या को बढ़ाया जायेगा जिससे पक्षियों को आवास मिल सके।प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सचेत व सतर्क रहे ये आवश्यक है। घरों पर पक्षियों के लिये घोंसले लगायें जाएं। बैराज के हैदरपुर वेट लैंड से लेकर शुकतीर्थ क्षेत्र में नदी तटों पर पक्षियों की संख्या बढ़ाने को कार्य योजना बनाई जायेगी।जिसके लिये जनसहयोग की आवश्यकता होगी। गंगा किनारे वाले गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर जैव विविधता के प्रति जागरूक किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष चौ. बृजवीर सिंह ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिये गम्भीर प्रयासों पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ.करणवीर सिंह,मनोज कुमार,विजय राठी,संजय कोरी,महिपाल राठी,सुमीत सहरावत, बीरसिंह,प्रदीप निर्वाल, हर्ष बालियान आदि मौजूद रहे।

गंभीर उपाय करने होगे सरकार को

गंगा किनारे जँगली जानवरों व जलीय जन्तुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये हस्तिनापुर से हरिद्वार तक गंगा किनारे के क्षेत्र को सेन्चुरी घोषित किया हुआ है। किन्तु गंगा व उसकी सहायक नदियों के किनारे आबाद  जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिये शासन -प्रशासन को गम्भीर उपाय करने होंगे। जिसके लिये नदी किनारे वृक्षो की संख्या में इज़ाफ़ा सबसे महत्वपूर्ण है।आबादी से जाने वाले दूषित जल को नदियों में जाने से रोकने के लिये अलग से तालाब आदि के निर्माण की व्यवस्था करनी होगी।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जहाँ प्रतिदिन प्रदूषण का बढ़ना एक बड़ी समस्या बन रही है। वही पर्यावरण को बचाने के लिये कड़े कदम उठाने की आवश्यकता आन पड़ी है।



Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार