विभिन्न बार एसोसिएशनो ने जानसठ बार एसोसिएशन को दिया अपना समर्थन

 



फरीद अंसारी

जानसठ। जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष वसी अंसारी, सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मनोज शर्मा तथा सिविल एसोसिएशन के सचिव सुनील मित्तल के साथ प्रवीन कुमार एडीजीसी एवम् खतौली बार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जगदीश आर्य एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के अध्यक्ष प्रदुमन भेंटवाल, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा से भेंट की। सभी संगठनों ने तहसील बार एसोसिएशन जानसठ को समर्थन व्यक्त किया तथा कहा कि इस लडाई में जिला बार संघ मुजफ्फरनगर तथा सिविल बार संघ मुजफ्फरनगर, खतौली बार संघ तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के साथ है। तहसील प्रशासन ने विवेक को ताक पर रखकर जिस तरह का रवैया अपनाया है वह निन्दनीय है। 11 बार जानसठ में बार संघ के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता कैलाश चंद्र ने भी अपना पूरा समर्थन बार संघ जानसठ को दिया। जगदीश आर्य ने बताया कि खतौली बार संघ ने तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के समर्थन में हड़ताल घोषित कर रखी है।


 तथा सोमवार को भी हड़ताल रखी जाएगी। जब तक प्रशासनिक अधिकारी तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के सम्मान से खिलवाड़ करना बंद नहीं करेंगे तब तक खतौली बार संघ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में खतौली बार संघ के सचिव नवीन उपाध्याय, सत्य प्रकाश सैनी, मुकेश शर्मा, ठाकुर सुबोध, राजवीर सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।

इस मौके पर अधिवक्ता जावेद हुमायूं, ज्ञानचंद सैनी, विनोद चौधरी, प्रदीप गर्ग,हिलाल मेहंदी, प्रदीप वालिया, अरुण गर्ग, अजादार हुसैन जैदी भी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार