भाजपा सरकार में देश का विकास हो रहा है: भाजपा नेता विनित शारदा ने किया दावा

 


परीक्षितगढ़। देश को काँग्रेस व सपा बसपा ने बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा ने दस वर्षों में देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज प्रदेश में माफिया गर्दी गुडागर्दी, लूट अपहरण जैसी घटनाएँ कम हुई है। उक्त विचार चेयरमैन अमित मोहन टीपू के आवास पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशध्यक्ष विनित शारदा ने प्रेस वार्ता में व्यक्त किए।


भाजपा नेता विनित शारदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह देश में विफल हो गई है। उसके पास विकास का कोई मुददा नहीं है। दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहे है। दिल्ली सरकार को प्रदेश की कोई चिन्ता नहीं है। सपा में परिवार वाद के चलते खिचातानी के कारण आपसी बिखराव होने पर सपा पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। भाजपा ने सदैव व्यापारियों के मान सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है जिससे आज व्यापारी कुशहाल है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को पेंशन दिलाने का काम किया है जिससे किसान खुशहाल बना हुआ है। भाजपा सरकार में राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया है। महिलाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है। जनता से किए गए वादों को सरकार पुरा कर रही है। इस दौरान गौरव तोमर, सुंदर, मामचंद, मनु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार