मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ में जीती अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता





मुजफ्फरनगर। स्थानीय पुलिस द्वारा  23 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-2022 में किया गया उत्कर्ष्ट प्रदर्शन, 16 खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन हुआ है।


 मेरठ जोन, मेरठ में दिनांक 11.11.2022 से दिनांक 12.11.2022 तक आयोजित 23 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-2022 में जनपद मुजफ्फरनगर की शूटिंग टीम के निम्नलिखित खिलाडियों - 1. उ0नि0 स0पु0 राकेश कुमार गौतम (नियुक्ति-पुलिस लाईन), 2. उ0नि0 स0पु0 वीर अभिमन्यु (नियुक्ति-पुलिस लाईन), 3. हे0का0 86 गुलशन चौधरी (ट्रैफिक पुलिस), 4. हे0का0 88 देवराज भाटी (पुलिस लाईन), 5. हे0का0 चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना), 6. का0 234 विनोद कुमार (गोपनीय कार्यालय), 7. का0 1808 राजेश शर्मा (डायल-112), 8. का0 2334 अजय कुमार (थाना ककरौली), 9. का0 2337 दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली), 10. का0 436 विपिन कुमार (रिट सैल), 11. का0 52 देवेन्द्र नादर (पुलिस लाईन), 12. का0 चालक सोबीर सिंह (एम0टी0 शाखा), 13. का0 1823 सुशील कुमार (पुलिस लाईन), 14. म0का0 1421 निशा चौधरी (पासपोर्ट सेल), 15. म0का0 213 सरोज (जन शिकायत प्रकोष्ठ), 16. म0का0 836 ज्योति (पुलिस लाईन), 17. म0का0 554 पुष्पा (थाना कोतवाली नगर) 18. म0का0 588 सोनम (थाना कोतवाली नगर) द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाडियों द्वारा अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया तथा रायफल शूटिंग नीलिंग-200 गज में का0 2334 अजय कुमार (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग लाइंग-300 गज में का0 2337 दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग स्नैप-300 गज में हे0का0 चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना) द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-300 गज में का0 चालक सोबीर ने प्रथम स्थान तथा का0 234 विनोद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-300 गज (महिला वर्ग) में म0का0 1421 निशा चौधरी ने प्रथम स्थान तथा  म0का0 213 म0का0 सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर शूटिंग (15 गज) में उ0नि0 वीर अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रिवाल्वर शूटिंग (25 गज  तथा 35 गज) में हे0का0 86 गुलशन चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कारबाईन शूटिंग (35 गज) में उ0नि0 स0पु0 राकेश कुमार गौतम ने प्रथम तथा का0 1808 राजेश शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।





 बिग बोर थ्री-पी 300 गज में का0 चालक सोबीर सिंह सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक रहे। एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर टीम 1. हे0का0 88 देवराज भाटी, 2. का0 2334 अजय कुमार, 3. का0 2337 दीपक पाण्डेय, 4. का0 52 देवेन्द्र नादर, 5. का0 1823 सुशील कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चलवेजयन्ती रायफल शूटिंग तथा चलवेजयन्ती एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) जनपद मुजफ्फरनगर के नाम रही। प्रदर्शन के आधार पर जनपद मुजफ्फरनगर से 16 खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन किया गया जो आगामी दिनांक 19.11.2022 से आयोजित होने वाली अर्न्तरजोनल पुलिस रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-2022 जनपद-सीतापुर में मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व करेगें।



Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत