14 नवम्बर को जन्मे थे पंडित नेहरू, बच्चों को लगते थे बहुत प्रिय

बाल दिवस


14 नवम्बर अठारह सो नवासी‌

को जन्मे थे पंडित नेहरू, 

बच्चों को लगते थे बहुत प्रिय,

प्यार से कहते थे चाचा नेहरू। 


उनके जन्मदिन को मनाते हम

बालदिवस के रूप में हर वर्ष। 

बच्चे करते है खूब मौज मस्ती

ले मेले का आनंद होते है हर्ष। 


बच्चे करते है इस दिन खूब,

नेहरू जी के गुणों का बखान। भारत के थे पहले प्रधानमंत्री, 

उनका व्यक्तित्व था महान। 


बच्चे कर सके मुकाबला,

हर दुविधा असुविधा का। 

इसके लिए वे कहते थे इनमें,  

हो वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा। 


बच्चे है मन के सच्चे, 

प्यार व प्रेम के भूखे।

भविष्य का है भारत,

मत रखो इनको सुखे।


युवाओं से करते थे आह्वान, 

स्वाध्याय करके बढ़ाओ ज्ञान। 

नरेंद्र से कैसे बने विवेकानंद,

उनका साहित्य पढ़कर जान।


देश दुनिया को समझकर,

लाए थे देश में जनजागृति। 

सबसे लंबे समय तक रहे,

हमारे देश के प्रधानमंत्री। 


पंचशील सिद्धांत दिया,

देश का नाम ऊंचा किया।

देश की एकता और अखंडता, 

के लिए खूब काम किया। 



हंसराज हंस

बनेठा टोंक।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार