भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है: प्रवेंद् भडाना

 122 वी बार लगातार किया जा रहा है प्राचीन रामलीला का मंचन


जानसठ। (फ़रीद अन्सारी)

कस्बे की प्राचीन रामलीला मौहल्ला मिश्रान का सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना ने फीता काटकर शुभारंभ किया।  इसके उपरांत नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

 प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्राण में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीला का  मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। सोमवार की देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना ने रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। ताकि जीवन को सुखमय बनाया जा सके। समिति के अध्यक्ष निशांत कंबोज ने बताया कि प्राचीन रामलीला 122 वर्षों से होती चली आ रही है जिसमें स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और स्थानीय कलाकार ही लीला का मंचन करते हैं। उद्घाटन के उपरांत नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान आजीवन संरक्षक जयप्रकाश कंबोज, रमेश चंद कंबोज, वेद प्रकाश सैनी एडवोकेट, रतन सिंह राजपूत, रामअवतार दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, सोनी कुमार गुर्जर, ज्ञानचंद सैनी, अमरजीत सभासद, अमित शर्मा, अशोक राजपूत, राजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, सतीश खटीक, संजीव कंबोज, दीपक शर्मा समाजसेवी रजनीश सैनी, अमित सैनी, अश्वनी चौधरी, गोपाल सैनी, कैलाश सैनी, विकास धनगर, शालू वालिया, आशीष भारद्वाज, विश्वनाथ प्रताप सिंह, नवनीत कांबोज, श्याम बाबू सैनी, अनिल गोयल, ईश्वरदास शहीद नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार