ग्रामीण समस्या समाधान संस्थान के प्रदेश मंत्री बनने पर अवतोष शर्मा का खास साक्षात्कार



ग्रामीण समस्या समाधान संस्थान में उत्तर प्रदेश मे प्रदेश मंत्री विधि प्रकोष्ठ बनने पर अवतोष शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से हमारे प्रधानमंत्री जी गांव के विकास पर बहुत जोर दे रहे हैं, उनकी इस अभिलाषा को अपने संगठन द्वारा पूरा किया जाएगा, गांवों में तालाबों का निर्माण हो ,वृक्षारोपण हो, बच्चों को शिक्षा हो युवाओं को रोजगार हो ,सरकार का पूरा पैसा विकास कार्यों में खर्च हो शिक्षा और रोजगार इन विषयो पर संगठन द्वारा विशेष रूपरेखा तैयार की जाएगी, संगठन द्वारा प्रशासन के माध्यम से गांव की समस्या सरकार तक पहुंचाई जाएगी, इस हेतु जिले स्तर पर शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो अपने अपने गांव की समस्याओं के बारे में संगठन को अवगत कराएगा। 

अवतोष शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नानकचंद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पंडित साधु राम जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चंद शर्मा , पंडित हरिमोहन शर्मा जिला अध्यक्षने ग्रामीण समस्या समाधान संस्था में अवतोष शर्मा को महत्वपूर्ण पद देने पर राष्ट्रीय महासचिव राधारमण जी और अन्य पदाधिकारियों  का आभार व्यक्त किया और अवतोष शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

                                            

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार