मेरठ के आयुष त्यागी ने रूस मे लहराया भारत का परचम

भारत के लिए जीते दो सिल्वर मेडल, शोभापुर बाईपास पर हुआ भव्य स्वागत

मेरठ। दिल में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, किसी ने सच ही कहा है मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती। रोहटा रोड श्री राम विहार निवासी आयुष त्यागी, जिसने अपनी मेहनत और लगन से रूस की राजधानी मॉस्को में वुशु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत की झोली में 2 सिल्वर मेडल डाले। आयुष ने भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपने माता-पिता को पूरे परिवार का भी गौरव देश में बढ़ाया है।

आयुष त्यागी मूल रूप से रासना रोहटा ब्लॉक के रहने वाले हैं, वर्तमान में पूरा परिवार श्रीराम विहार रोहटा रोड पर निवास करता है। आयुष त्यागी के पिता पुलिस में होमगार्ड है, जबकि माता ग्रहणी है। आयुष त्यागी ने अपनी पढ़ाई कक्षा-4 से गॉडविन पब्लिक स्कूल से शुरू की और हाई स्कूल व इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गॉडविन स्कूल से ही की। आयुष त्यागी ने गॉडविन पब्लिक स्कूल में ही रूसी मार्शल आर्ट खेलना शुरू किया और अक्टूबर 2021 को स्टेट खेलकर गोल्ड मेडल हासिल किया, उसके बाद भोपाल वुशु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिसमें कांस्य पदक हासिल किया। कुछ दिन पहले मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप का जब ट्रायल हुआ, तब आयुष त्यागी का नाम मॉस्को रूसी मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में शामिल किया गया। 22 फरवरी से 28 फरवरी तक रूस की राजधानी मॉस्को में चैंपियनशिप के दौरान आयुष त्यागी ने भारत के लिए दो रजत पदक हासिल किए और भारत का परचम लहराया। आयुष त्यागी ने मेरठ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। अब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर फगवाड़ा से बीपीएड कर रहे हैं। 

कैंट विधायक ने दिया आशीर्वाद

गुरुवार को श्री राम विहार कॉलोनी में आयुष त्यागी का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मेरठ कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने पहुंचकर पूरे परिवार को बधाई दी। भारत के लिए दो सिल्वर मेडल जीतने पर आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने किया। 

स्वागत में ये रहें मौजूद

स्वागत समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष नवाब सिंह लखवाया, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, परविंदर सिरोही, संदीप पाराशर, राहुल चौधरी, दीपेंद्र सिरोही, प्रमोद कुमार, हरविंदर सिरोही, कमरुद्दीन, सत्येंद्र जैनपुर, सचिन तोमर, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार