जिला विज्ञान क्लब ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 एनएएस इंटर कॉलेज में आयोजन, दो विज्ञान शिक्षकों को किया सम्मानित



मेरठ। संजना गेराल्ड को बाल विज्ञान कांग्रेस और नित्या शर्मा को विद्यार्थी विज्ञान मंथन का जिला समन्वयक घोषित गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन एनएएस इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की खुशी प्रथम, एनएएस इंटर कालेज के विशाल कुमार को द्वितीय और वंशिका त्यागी सेंट जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। मॉडल प्रतियोगिता में देवराज प्रथम, नइशा जिंदल  जीजी आईसी माधवपुरम को दूसरा तथा एनएएस इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान मिला। जबकि इंडियन ग्लोबल पब्लिक स्कूल की भाव्या को विशेष पुरूस्कार प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सराह प्रथम सरधना, वंशिका त्यागी को दूसरा और अमर अंसारी को तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में खुशी को विशेष पुरूस्कार प्रदान किया गया। सेंट जोजफ गर्ल्स कॉलेज सरधना की टीम द्वारा सर सीवी रमन पर नाट्य प्रस्तुति शानदार रही। दो विशेष अध्यापिका संजना गेराल्ड प्रवक्ता जीव विज्ञान सेंट जोजफ गर्ल्स कॉलेज सरधना को बाल विज्ञान कांग्रेस और नित्या शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान गार्गी गर्ल्स स्कूल को विद्यार्थी विज्ञान मंथन का जिला समन्वयक, डॉ. रूपनारायण, डा. अल्पना शर्मा और दीपक शर्मा द्वारा घोषित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रबंधक अमित शर्मा और राजेंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किए गए अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य आभा शर्मा द्वारा किया गया। विशांत तेवतिया ने सर सीवी रमन की जीवनी और उनके रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला। डा. रोशन लाल शहीद मंगलपांडे गर्ल्स कॉलेज, डा. निखिल शर्मा सीसीएस यूनिवर्सिटी और विजेंद्र कुमार ध्यानी रहे। इस अवसर पर दीपक तोमर, स्वाति शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अजीत चौधरी, अश्वनी त्यागी, अनुराग शर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहें।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार