विपक्षी दलों ने किया जनता का शोषणः दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने दिया संगठित होने का नारा 

मुजफ्फरनगर।

जनपद में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आये उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने प्रबुद्ध मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने समाज को जातिगत जहर पिलाकर सत्ता सुख भोगा है। जातियों में बंटने की कमी के कारण ही समाज कमजोर हुआ, लेकिन भाजपा ने हिन्दुत्व के लिए संघर्ष किया और समाज को जागृत कर एकजुट किया है। अभी भी एकजुट रहने का समय है। वरना देश का भविष्य नष्ट हो जायेगा। उन्होंने संगठित रहो का नारा देते हुए कहा कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है, पहले यहां पर शिव भक्त कांविडयों पर पत्थर मारे जाते थे और सरकारें खामोश रहती थी, लेकिन अब इन्हीं शिवभक्तों पर फूल बरसाने का काम हो रहा है। काशी विश्वनाथ कोरिडोर महादेव के भक्तों को मिला है। यहां भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित भाजपा के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि एक किसान की कहानी हम सभी ने पढी होगी। जिसमें वह अपने पुत्रों को एकजुट करने के लिए लकडी मंगाता है और अकेली लकडियों को तोड़ने के लिए कहता है, सभी पुत्र आसानी से एक एक लकड़ी को तोड़ देते हैं और फिर किसान उन्हीं लकड़ियों को एकजुट करवाकर तोड़ने को कहता है तो पूरी ताकत लगाने के बाद भी कोई उनको तोड़ नहीं पाता। हमें भी इसी प्रकार संगठित रहना है। हमें विपक्ष के भ्रम में आकर त्यागी, ब्राह्मण, ठाकुर, सैनी, वैश्य, जाट और जाटव के फेर में नहीं पड़ना हैं। हमें हिन्दू बनकर एकजुट रहना होगा, वरना अराजकत तत्वों को संरक्षण देने वाले मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है और मैं भारतीय होने पर भी गर्व महसूस करता हूं। हमें पूर्व की सरकारों का वो दौर याद करना चाहिए, जबकि यहां से गुजरने वाले शिवभक्त कांवडियों पर पत्थर बरसाये जाते रहे हैं, लेकिन यहां पर भाजपा की सत्ता आने के बाद माहौल बदला और शिवभक्तों पर फूल बरसने लगे। हमें 2017 के पूर्व का वो दौर भी याद रखना होगा, जबकि यहां पर नरसंहार हो रहा था और सरकार के मुखिया अपने मंत्रियों के साथ अफसरों के साथ लखनऊ में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। सैफई में डासं हो रहा था, नाच गाने की महफिल सज रही थी। डा. दिनेश शर्मा ने कैराना पलायन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि पिछले पांच साल में अराजक तत्वों पर अंकुश है और किसी का पलायन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने अपने नारों का आधार ही बदल दिया है। वह लूट दंगे और लोगों को भड़काने की राजनीति करती हैं। भाजपा सबका साथ- सबका विकास की राजनीति करती है। भाजपा सरकार ने विकास के साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। गरीबों को बिजली, गैस, शौचालय और आवास का लाभ मिल रहा है। कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोया। डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस और सपा के मुखिया वोट बैंक खिसकने के डर से राम मंदिर के दर्शन नहीं करते। जबकि पीएम मोदी पूरा मंत्रीमण्डल लेकर पहुंचते हैं, मोदी जी गंगा में डुबकी लगाते हैं और काशी विश्वनाथ कोरिडोर लाये हैं। सपा-बसपा जातपात की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा ने सर्व समाज को सम्मान दिया है। बांटने वाले लोगों से सावधान रहें। सरकार ने दंगा कराने वालों व माफियाओं को उनकी सही जगह पहुंचाया है। इससे पूर्व उन्होंने बिन्दल गेस्ट हाउस पर आयोजित सभा में भी भाजपा की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अपनी सरकार के कार्यकाल में अपराध को बढावा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व जयंत चैधरी को सबक सिखाया जाए।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत