संसार के कल्याण के लिए काम करता है संयुक्त राष्ट्र: प्रो. बीरपाल

 


- संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन

मेरठ। आज विश्व के हर देश एक-दूसरे पर अधिकार जमाने के लिए खड़े रहते हैं. कई देशों में आंतरिक कलह इतना अधिक हो चुका है कि वहां मानवीय मूल्यों की आहुति दी जा रही है. कई देशों में तानाशाहों का आतंक है तो आतंकवादी आए दिन लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं. इन सबको नियंत्रण में करने के लिए हर देश अपने स्तर पर तो काम करते ही हैं साथ ही इन सबके ऊपर नजर रहती हैं दुनिया के सबसे बड़ी संघ की. संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम से मशहूर यह अंतरराष्ट्रीय संस्थान जाति, धर्म और देश से ऊपर उठकर पूरे संसार के कल्याण के लिए काम करता है. एवं उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में संयुक्त पर्यावरण सरंक्षण हेतु यूनईपी के प्रयासों को सराहा। यह बात मुख्य अतिथि प्रो. बीरपाल सिंह ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधि अध्ययन संस्थान में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक सेमिनार का दौरान कही। इस विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 40 से अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि पढ़ने व लिखने की आदत को बनाए रखें। वर्तमान में हम लोगों ने पढ़ना व लिखना छोड़ दिया है। जिसका कारण हमारी भाषा व संस्कृति में गिरावट आ रही है। विधि के छात्रों को विधिक जागरूकता अभियान को प्रेरित करने के लिए भौतिक विभाग में निमंत्रण भी दिया। ताकि वह अपनी कानून की जानकारी को भौतिक के छात्रों के साथ साझा कर सकें। संयुक्त राष्ट्र में समस्त देशो की एकता को भौतिक रूप से इसकी पुष्टी की। कार्यक्रम में अपेक्षा चौधरी सहायक आचार्य ने संयुक्त राष्ट्र संघ कि बेसिक जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की उद्वेशिका एवं प्रथम व द्वितिय विश्वयुद्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आशीष कौशिक सहायक आचार्य विधि अध्ययन संस्थान ने अफगानिस्तान मे तालीबान का उदाहरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की भुूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में डा. कुसुमावती ने  सभी को सामरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के साथ रहना चाहिए। उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शब्द अमेरिका के तात्कालिक राष्ट्रपति डी. रूजबेल्ट ने नामकरण किया। इन्होने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. बीरपाल सिंह चीफ प्रोक्टर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं  संस्थान के समन्वयक डा. विवेक कुमार ने किया। निबंध प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रो. बीरपाल सिंह (चीफ प्रोक्टर) तथा विशिष्ट अतिथि तेजबीर सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी(मुजफ्फर्नगर) द्वारा  पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला। एवं विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सुदेशना, डा. सुशील शर्मा, डा. धनपाल, मितेन्द्र गुप्ता, तरूण सभी शिक्षक व कर्मचारी तथा संस्थान के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार