अपनी परेशानियों को हमें साझा करना चाहिए: डा. भावना

 


-तिरुपति कॉलेज खजूरी में हुआ मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स का शुभारम्भ

मेरठ। तिरुपति महाविद्यालय खजूरी में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण संयुक्त रूप से प्राचार्य डॉ. ओमकार त्यागी और संचारी रोग डीएनओ डॉ. सत्य प्रकाश ने किया। मंच का संचालन और स्वागत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मिस्बाह मुबीन ने पुष्पपुंज के साथ किया। 

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर के समापन पर महाविद्यालय में मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स का शुभारम्भ प्यारेलाल हॉस्पिटल मेरठ की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. विनीता शर्मा और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर डॉ. भावना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. विनीता ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि तनाव क्या होता है, ज़ब कोई परिस्थिति हमारे विपरीत होती है और हम उसका सामना नहीं कर पाते उसे तनाव कहते है। तनाव को दूर करने के भी तारीकों से अवगत कराया। आत्महत्या का विचार व्यक्ति में क्यों आता है? इसके क्या लक्षण क्या होते है? जिनको पहचान कर उस व्यक्ति को बचाया जा सकता है। हमें आत्मविश्वास के साथ परेशानियों का सामना करना चाहिए। अच्छे दोस्त बनाएंगे। डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि हमें अपनी परेशानी को साझा जरूर करना चाहिए, जो चीजें हमें कष्ट देती हैं, उनको अवॉयड करें। अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हो तो समय पर छोड़ दो, सब ठीक हो जायेगा।

मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स के विषय में डॉ. भावना ने बताया कि कुछ गर्ल्स अपनी परेशानी बताने में संकोच करती है, वो गर्ल्स आपकी किसी भी प्रकार की परेशानी को पर्ची पर लिखकर बॉक्स में डाल दे। मोबाइल नंबर के साथ उसकी काउंसलिंग करके समाधान किया जायेगा। नाम गोपनीय रेखा जायेगा। कार्यक्रम में इंदु त्यागी, शहनुमा, अमित, कृष्णा, शबीला, काजल, फराह, चाहत, वैशाली, शिल्पा, पूजा, सानिया रही।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार