कोविड ने हृदय को पहुंचाया नुकसान, समाधान पर हुई चर्चा

 


मेरठ। आईएमए हॉल में मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन की एक शैक्षणिक जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में कार्यरत वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय मित्तल ने कोविड-19 और उसके बाद होने वाले हृदय पर परिणाम के बारे में जानकारी दी। इससे होने वाले हजारों एवं उसके उपचार के बारे में भी अपना ज्ञान साझा किया। हृदय रोग पर इतने जरूरी व्याख्यान के दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव सक्सेना, डॉ. अमित जैन और डॉ. अभिषेक चेयरपर्सन के रूप में उपस्थित रहें। डॉ. अमित बिंदल ने सभा का शुभारंभ किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभा का संचालन डॉक्टर संदीप जैन ने किया। इतने गंभीर विषय पर चर्चा के बाद सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। डॉक्टर सुशील कुमार जैन ने भी अपने विचार रखे। अंत में डॉ. गौरव दीक्षित ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। जिनमें डा. रेनू भगत, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर संगीता गुप्ता, नवीन शर्मा, डॉक्टर पीयूष गुप्ता, डॉक्टर संजय अरोरा आदि उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार