अगर सरकार आयी तो करेंगे सफ़ाई कर्मचारियों की समस्याओं का निदान: अजय लल्लू
-अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा बच्चा पार्क पर हुआ वाल्मीकि महासम्मेलन
मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा बच्चा पार्क पर वाल्मीकि महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बैचेन ने की। संचालन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां ने किया।
महासम्मेलन के संयोजक काग्रेंस पार्टी व संगठन के प्रदेश महामंत्री मोनेन्दर सूद वाल्मीकि रहे। महासम्मेलन में मेरठ, नोएडा, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, आगरा, बरेली, हाथरस, एटा, अलिगढ, दिल्ली, मुरादाबाद आदि जिलो के पदाधिकारीयो ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आश्वासन दिया कि अगर 2022 में उत्तर प्रदेश में काग्रेंस पार्टी की सरकार आयी तो वह सबसे पहले संविदा व ठेका पृथा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारीयो को नियमीत कराने का कार्य करेगे।
मोनेन्दर सूद वाल्मीकि ने अपार जनसमूह वाल्मीकि समाज का धन्यवाद अदा किया। महासम्मेलन में सभी नगर जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व कर्मचारी, समाज व नेता शामिल रहे। एहसान सैफी नगर पंचायत फलावदा मौके पर रहे।