मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग की



मेरठ। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की लखीमपुर जाते समय गिरफ्तारी व लखनऊ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर बहुत रोष व्याप्त हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त होकर प्रियंका गांधी को ऐसे जगह रखा गया, जो धूल से अटा हुआ था, जिसकी सफाई स्वयं प्रियंका को करनी पड़ी। सरकार की इस मानसिकता की निन्दा करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार होश में आओ, योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो, किसानों की हत्यारी योगी आदित्यनाथ सरकार इस्तीफ़ा दो, मारे गये किसानों को एक-एक करोड़ मुआवजा दो, ग्रह राज्य मंत्री अरविंद मिश्रा इस्तीफ़ा दो। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार ने किसानों का उत्पीड़न करने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसी सरकार का सत्ता में रहना देश हित में नहीं है। शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो चुकी हैं कि पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। यह सब सरकार की शह पर किया जा रहा हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, जगदीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, डॉ. जफर ऊला, धूम सिंह, आशा राम, मनजीत सिंह कोछड़, संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह, रोबिन नाथ गोलू आदि कार्यकर्ताओं ने प्रियंका की रिहाई तक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना आरम्भ कर दिया हैं। सीओ कोतवाली व सिटी मजिस्ट्रेट ने कई बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से उठाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जगह डटे रहें।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार