किसानों ने किया चक्का जाम, कृषि कानूनों के विरोध में सौपा ज्ञापन

शब्बीर अहमद सैफी


बुलंदशहर : संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वाहन पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह रास्ता जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलंदशहर, अनूपशहर, पहासू, सिकंदराबाद, स्याना, औरंगाबाद तथा अन्य जगहों पर भी भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर डेरा डालकर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस लेने मांग करने हुए धरना प्रदर्शन किया।

          सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जनपद में जगह-जगह हाइवे जाम कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। सोमवार को जनपद के तमाम हाइवे किसानो के कब्जे में रहे। किसानो ने हाइवे जाम कर बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। रास्ते जाम होने से राहगीरों को खासा परेशान होना पड़ा। रास्ते जाम होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए साधन भी नहीं मिला। परेशानी को देखते हुए कुछ लोग पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकल गए। वही किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी वाहनों को जाने के लिए रास्ता भी दिया। किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रदर्शन स्थल पर भरी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। वही किसानो ने अपना धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया। धरना प्रदर्शन पूरा होने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपे।  बुलंदशहर के कालाआम चौराहे पर भी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अनूपशहर के बुलंदशहर बस अड्डे पर, अलीगढ़ रोड पर तथा खंड विकास कार्यालय के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पहासू के अलीगढ़ अड्डा चौराहे, स्याना के बुगरासी चौराहे पर औरंगाबाद के  खुटेल फार्म के पास रोड जाम किया गया। करीब पांच घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। शाम करीब चार बजे स्याना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुभाष सिंह एवं सीओ अलका सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरना समाप्त होने के बाद करीब पांच घंटे बाद जनपद में वाहनों के पहियों में गति आयी और सुबह से रास्ते खुलने का इंतजार कर रहे लोग अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए।

[

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत