आपसी विवाद के चलते बलकटी से उतरा मौत के घाट, दो अन्य घायल

शब्बीर अहमद सैफी



बुलंदशहर : सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में आपसी विवाद के चलते आधी रात में पड़ोस के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि मृतक के भाई व माँ गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन में जुट गयी है।

                जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब ढाई बजे श्यामवीर निवासी गांव जौली अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उनके 22 वर्षीय पुत्र मोहित की मौत हो गयी जबकि उनका एक पुत्र रोहित व पत्नी सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। शोर मचने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से हालत गंभीर होने पर घायलों को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। अधिकारीयों ने मामले की नाजुकता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वही पीड़ित श्यामवीर ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

                एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला आपस में किसी बात को लेकर विवाद का है जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले गांव निवासी सुनील व बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुनील की निशानदेही पर आलाकत्ल बलकटी बरामद कर ली गयी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों ही घायलों की हालत सामान्य है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

PHC मोरना ने खतौली एवेंजर्स को 4 विकेट से रोंदा,46 बॉल पर 72 रन बनाकर अतुल रहे मैन ऑफ दा मैच

मदर्स डे पर फारूक मॉडर्न स्कूल में माताओ को गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित, नन्हे मुन्नो ने दी मनमोहक प्रस्तुति