भाजपा छोड़कर दलितों ने थामा कांग्रेस का दामन

 


-बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

मेरठ। बुढाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान दलित समाज के लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, पश्चिम यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष योगी जाटव, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, यूपी अनुसूचित जाति विभाग सचिव कमल जाटव, विनोद सोनकर, रोहन बहोत्रा, चौधरी शमशुद्दीन, नईम राणा, राम सिंह वरुण, अमित गोयल, सुरेंद्र फौजी, अताउल्लाह शेख, नदीम मंसूरी, मुकेश वर्मा, अंसार अहमद आदि रहें। भाजपा छोड़कर रमन पारचा, संजू, जतिन, दीपचंद, अरविंद, गौतम, देवेंद्र कुमार, दिनेश पारचा, गगन, उवेश ग़ाज़ी, सईद, नदीम मंसूरी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में विश्वास जताया। कांग्रेस ने हमेशा दलितों के लिए कार्य किया। दलितों के सम्मान में प्रियंका गांधी व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी में बहुत कार्य किया है। बाबा साहेब के संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर रही है।



  अध्यक्ष का भाजपाइयों ने स्वागत किया

मेरठ। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का शॉल उड़ाकर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मोर्चे के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर महानगर सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दानिश खान, शाहिद मलिक, रिजवान सैफी मौजूद रहें।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार