गोवंश की चोरी का आरोपी गिरफ्तार


बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद सैफी/एड्वोकेट इमरान खान): छतारी पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। 
     इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि वह  रोड पर वहां चेक कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छतारी से गोकशी की घटना में वांछित अभियुक्त जावेद बुढासी गांव जाने वाला है। मुखबिर के बताये पते पर पहुँचने पर पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जावेद पर 18/19 मार्च की रात्रि में गांव सरभन्ना की गोशाला से तीन गोवंश चोरी करने का आरोप है। जावेद काफी दिनों से फरार चल रहा था।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार