गन्ना अधिकारी व किसानों में हुई नोकझोंक

 



अहमद हुसैन


सरधना।रोहटा के डूंगर गाव में संचालित गन्ना क्रय केन्द्र पर एडवांस गन्ना खरीद व गंदा गन्ना आपूर्ति करने को लेकर किसानों व मिल कर्मियों में नोक झोक के बाद दो घंटे तक तोल कार्य बाधित रहा। गन्ना विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तोल कार्य पुन: शुरू हो पाया। 
बता दे कि गाव डूंगर में किनोनी चीनी मिल का गन्ना क्रय केन्द्र पर बुधवार को खरीद की जा रही थी। उसी बीच जहां कुछ किसान तोल लिपिक पर कुछ ग्रामीणों ने एडवांस गन्ना खरीद करने व गन्दा गन्ना आपूर्ति करने का दबाव बनाया वही  केन्द्र पर बाहर का गन्ना भी खरीद करने की शिकायत जब मिल के अधिकारियों को मिली तो उन्होने केन्द्र पर छापा मारा जिसमें केन्द्र पर गन्दा गन्ना पडा मिला यह देख मिल अधिकारियों ने गन्दा गन्ना व एडवंास गन्ने की खरीद किये जाने से साफ इंकार कर दिया ओर तोल कार्य बंद कर तोल लिपिक को मिल अधिकारी अपने साथ ले आये। इससे क्षुब्ध किसानों ने हंगामा करते हुये उसके बाद मिल के सीनियर गन्ना प्रबंधक अनिल सिह केन्द्र पर पहुचे ओर हंगामा कर रहे किसानों को शांत कर उनकी बात सुनी जिसमें किसानों ने एडवांस गन्ने की खरीद पर रोक लगाने व बाहरी गन्ना खरीद न करने ओर साफ गन्ने की खरीद करने का भरोसा अधिकारियों को दिया उसके बाद पुन: तोल कार्य संचालित किया गया। 


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार