बुलन्दशहर में मिला एक और डॉक्टर पॉजिटिव


बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद सैफी/एड्वोकेट इमरान खान): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मरीज मिला है। नगर के किशोरीबाग निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो कि पेशे से डॉक्टर है। 
     बुलन्दशहर के  किशोरीबाग निवासी एक प्राइवेट डॉक्टर घर में ही क्लीनिक बनाकर प्रेक्टिस करता था। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरीबाग अनूपशहर रोड़ निवासी बीयूएमएस डॉक्टर को बुखार आया था उसी दौरान उसका ब्लड सैम्पल लिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर डॉक्टर को परिवार सहित क़्वारेंटाइन कर लिया गया है। डॉक्टर को कोविड 19 अस्पताल चिट्टा शिफ्ट कर दिया गया है।डॉक्टर व परिवार सहित उनके संपर्क में आने वाले करीब 18 लोगों को क़्वारेंटाइन कर लिया गया है तथा किशोरीबाग क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार