बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनीत कुमार(कोकी)ने लोक डॉउन का पालन करते हुए अम्बेडकर पार्क स्तिथ तथागत भगवान गौतम बुद्ध प्रतिमा पर अपने साथियों साथ पुष्प अर्पित कर बुद्ध जयन्ती मनाई

मवाना। बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनीत कुमार(कोकी)ने लोक डॉउन का पालन करते हुए अम्बेडकर पार्क स्तिथ तथागत भगवान गौतम बुद्ध प्रतिमा पर अपने साथियों साथ पुष्प अर्पित कर बुद्ध जयन्ती मनाई। (अनिल शर्मा)
सुनीत कुमार ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध का स्मरण करना इसलिए आवश्यक है।क्योंकि उन्होंने अशान्त मानवता को मानसिक पवित्रता बहाल करने का मार्ग दिखाया।"अप्प दीपो भव" की बुद्ध शिक्षा व्यक्ति को स्वयं का मार्गदर्शक बनाती हैं।बुद्ध के मार्ग का अनुसरण करने से मनुष्य अच्छाई की ओर अग्रसर होता हैं।तथा हिंसा का मार्ग छोड़कर अहिंसा का मार्ग अपनाता है भगवान गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा है।"अहिंसा परमो धरम" मनुष्य को हिंसा का मार्ग छोड़कर अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए।तत्पश्चात अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया।
इसके साथ ही मवाना नगर के रहने वाले महंत सुनीत रस्तौगी की हार्टअटैक से आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके परिवार वालो को इस दुःख की घड़ी में इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ऐसी भगवान बुद्ध से कामना की ओर कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं ।उनके साथ पप्पू जाटव, अजित सिंह, मोहित बादलिवाल, जयचन्द फौजी, अशोक कुमार, संजय सैनी, नीरज आदि।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत