संघ के आव्हान पर स्वयं सेवकों ने परिवार सहित घर की छतों पर भारत माता की वंदना की


नईम चौधरी
मीरापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर मीरापुर में स्वयं सेवकों ने परिवार के साथ अपनी छतों पर खड़े होकर भारत माता की वन्दना करते हुए स्वयं सेवक संघ की प्रार्थना का उच्चारण किया।
 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सामूहिक शक्ति जागरण के लिए देश भर में स्वयं सेवकों से 19 अप्रैल की शाम 5-30 बजे अपने परिवारों के साथ अपने घरों की छतों पर खड़े होकर भारत माता की वन्दना करने का आह्वान किया था।रविवार की  शाम मीरापुर के अधिकांश स्वयं सेवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने अपने घरों की छतों पर आ गए।और ठीक साढ़े पाँच बजे बृह्माण्ड में नई सात्विक शक्ति का संचार करते हुए एक साथ भारत माता की वंदना की साथ ही स्वयं सेवक संघ की प्रार्थना का तेज स्वर में उच्चारण किया।इसी के साथ "कोई  स्वयंसेवक  परिवार  न  छुटे - ये  संकल्प  शक्ति  न  टूटे।"कोटि  कोटि  कण्ठों  से  गूंजे  भारत  की  जयकार" के नारे का उदघोष किया।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार