क़्वारेंटाइन से हालातों में सुधार: मंडलायुक्त

 


बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद सैफी): मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण रोकने को प्रभावी प्रयास जारी है। कोरोना पॉजिटिव 12 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। उन क्षेत्रों को रेड ज़ोन में रखा गया है। इनमे एक ग्रीन और दूसरा ऑरेंज ज़ोन में आ गए हैं।
         जिला पंचायत सभागार में पत्रकार वार्ता में मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव 12 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर उन्हें सील कर रेड ज़ोन में रखा गया है। इसमें एक ग्रीन व दूसरा ग्रीन ज़ोन में है। उन्होंने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान भी चल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के कार्य को संतोषजनक बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। 10 हजार लोग होम क़्वारेंटाइन में है, हालात लगातार सुधर रहे है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों का सर्विलांस की मदद से पता लगाकर उन्हें क़्वारेंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आरोग्य सेतु ऐप को अपने मोबाइलों में डाउनलोड अवश्य कर लें। 
         इस मौके पर आईजी दीपक रतन ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त है। पुलिस ने अभी तक 8 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया है। 2 हजार से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है, 5 रैपिड एक्शन टीम पीपीई किट से लैस है। 112 डायल गाड़ियों के कर्मियों को भी पीपीई किट से लैस किया जायेगा। हॉटस्पॉट में 98 बैरियर लगाकर 250 पुलिसकर्मी व 150 होमगार्ड तैनात किये गए है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग करायी जा रही है। इस दौरान डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ,एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुमार, एडीएम वित्त मनोज सिंघल, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी के एन तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार