बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद सैफी): बुलन्दशहर के शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने गरीब लोगों के सामने उत्पन्न भूख की समस्या में गरीबों की मदद की। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि इस लॉक डाउन में खाने पीने की सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों के सामने है जो लोग रोज कमाकर खाते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ऐसे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को हमारे द्वारा चिन्हित कर घर घर जाकर खाने का सामान पहुँचाया जा रहा है । पार्टी के सदस्यों द्वारा शांति नगर, भूड़, नाजिमपुरा आदि जगहों पर खाने पीने का सामान तकसीम किया।