लॉकडाउन की वास्तविक स्थिति क्या है? इसका जायजा लेने खुद DM बुलन्दशहर ने नवीन फल मंडी व सिकंदराबाद के मेन बाजारों का औचक निरिक्षण

बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद सैफी/एड्वोकेट इमरान खान): जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद में लॉकडाउन की वास्तविक स्थिति क्या है? इसका जायजा लेने खुद बुलन्दशहर नगर क्षेत्र, नवीन फल मंडी व सिकंदराबाद के मेन बाजारों का औचक निरिक्षण किया। 
        जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार शनिवार की सुबह प्राइवेट कार से बुलन्दशहर नगर की नवीन फल मंडी में जा पहुँचे। जहाँ उन्होंने मंडी में पैदल घूम कर एक माह से चल रहे लॉकडाउन की सच्चाई का जायजा लिया। उन्होंने कुछ दुकानों पर जाकर खरीदारी के लिए बात भी की। कुछ फल विक्रेताओं के पास जाकर फलों का मोलभाव भी किया जिससे कि यह स्पष्ट हो सके कि माल ऊँचे दामो पर तो नही बेचे जा रहे हैं। इसके पश्चात् डीएम सीधे सिकंदराबाद में जा पहुँचे। जहाँ उन्होंने लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर भी बाजार में आते जाते लोगों को देखा और उन्होंने पाया कि कुछ लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिससे साफ हो जाता है कि लोग अभी भी बड़ी लापरवाही के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अनभिज्ञ हैं। 
        जिलाधिकारी ने प्राइवेट कार से पहुँच कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने पर यह बात तो साफ हो जाती है कि अभी भी जनपद में लॉक डाउन का उल्लंघन किस स्तर पर हो रहा है। इसे देखा जा सकता है। उन्होंने इन सब लापरवाहियों के लिए कुछ सरकारी व निजी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। क्योंकि जनपद में लॉक डाउन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा और अभी जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार