घरों में दीपक प्रज्वलित कर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव


भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने घर की छतों पर 11 दीपक जलाकर प्रार्थना की


नईम चौधरी


मीरापुर। भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने घरों की छत व आँगन में 11 दीपक जलाकर मनाया।इस दौरान लोगों ने कोरोना से दुनिया को बचाने की प्रार्थना की।
प्रत्येक वर्ष मीरापुर क़स्बे में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा बडी धूमधाम से मनाया जाता था किन्तु कोरोना वायरस के चलते देश भर में लागू लॉक डाउन के कारण उस बार ब्राह्मण समाज ने विष्णु भगवान के छठे अवतार अपने आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी सादगी से मनाया।इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने घरों में ही भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा रात्रि में 8 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर की छतों व आँगन में 11-11 दीपक जलाएं।इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए देश को कोरोना वायरस से बचाने की प्रार्थना की।तथा पूरे विश्व मे फैली कोरोना महामारी को दूर करने की प्रार्थना अपने ईष्ट भगवान परशुराम से की।इसके बाद लोगों ने घर मे ही भगवान परशुराम को मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत