बीआईटी कॉलेज में बने आइसोलेशन सेन्टर में रखें लोगों ने खाना नही मिलने पर जमकर हंगामा किया


नईम चौधरी
मीरापुर।कोरोना से बचाव के लिए बीआईटी कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन सेन्टर में खाना नही मिलने पर यहाँ रखें गए सैकड़ो लोगो ने जमकर हंगामा किया।लोगों ने हंगामा करते हुए यहाँ कोई भी सुविधा नही होने का आरोप लगाया।
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे प्रदेश में आइसोलेशन सेन्टर बनाये गए है।मीरापुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज में भी जिला प्रशासन ने आइसोलेशन सेन्टर बनाया है।जिसमें दूसरे जनपदों व राज्यों से आने वाले सैकड़ों लोगों को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन पर रखा जा रहा है।किन्तु यहाँ क्षमता से अधिक संख्या में लोगों को रखने के कारण अव्यवस्था अपना रूप दिखाने लगी है।यहाँ सोमवार तक करीब 175 लोग रखें गए थे किन्तु मंगलवार की सुबह तक करीब 500 लोग यहाँ पहुँच चुके थे।संख्या बढ़ जाने से आइसोलेशन सेन्टर में असुविधाओं ने अपना असर दिखा दिया।तथा प्रशासन की विफलता सामने आ गई।यहाँ रखें लोगों को पूरी तरह खाना भी नही मिल पा रहा है।तथा एक एक कमरे में कई कई लोगो को रखा गया है।मंगलवार की सुबह खाना नही मिलने से नाराज यहाँ रखें गए लोगो ने जमकर हंगामा किया।हंगामा करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि आइसोलेशन सेन्टर में उन्हें बंदियों की तरह रखा जा रहा है।तथा खाने को सामान नही मिल पा रहा है।अधिकांश लोग भूखे है।हंगामा करने वाले युवकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी की है।वही हंगामे में लोगों ने यहाँ सोशल डिस्टेंस भी नही होने की बात कही है।लोगों ने आरोप लगाया कि आइसोलेशन के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है।उन्हें प्रशासन की ओर से मास्क तक उपलब्ध नही कराए गए है।वहीं मामले पर सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि आइसोलेशन में रखें गए लोग घर जाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है।आइसोलेशन सेन्टर में खाने-पीने के समान की कोई परेशानी नही है।सभी को समय से भोजन कराया जा रहा है।


Popular posts from this blog

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

PHC मोरना ने खतौली एवेंजर्स को 4 विकेट से रोंदा,46 बॉल पर 72 रन बनाकर अतुल रहे मैन ऑफ दा मैच

मदर्स डे पर फारूक मॉडर्न स्कूल में माताओ को गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित, नन्हे मुन्नो ने दी मनमोहक प्रस्तुति