BKU तोमर की बैठक मे दी गई अहम जिम्मेदारियां

नईम चौधरी
मीरापुरःबुधवार की देर शाम भाकियू तोमर की एक बैठक गांव सिकन्दरपुर निवासी जान मौहम्मद के आवास पर आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार व किसानों की समस्या था। बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर व उपाध्यक्ष राम मेहर तोमर रहे। बैठक में किसानों की समस्या को लेकर वार्ता की गई। ग्राम के किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बताया टिकौला शुगर मिल द्वारा गेट की पर्ची समय से नही दी जा रही है जिस कारण किसानों का गन्ना खेत मे ही खड़ा सुख रहा है और किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन 36 बिरादरी का संगठन है। हमारा संगठन हर पीड़ित के साथ खड़ा है चाहे व किसान हो या मजदूर हो हम किसी भी विभाग द्वारा किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करते। किसी भी पीड़ित के लिए हमारा संगठन 24 घंटे तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि हर सरकार किसानों का उत्पीड़न करती है। किसानों की हित की बात कोई भी करने को तैयार नहीं है। अगर देश का किसान इसी तरह परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर रहा तो देश का विकास किसी भी सूरत में संभव नहीं है। अगर देश का किसान खुश रहे तो ही देश की अन्य जनता खुश रहेगी और देश का विकास हो पायेगा। उन्होंने मौजूद सभी लोगो को कहा कि अब वह समय आ गया है कि किसान व मजदूर संगठित हो अपने उत्पीड़न के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें। संगठन ही वह ताकत है जो हर मुश्किल को हल कर सकता है। बैठक के बाद गांव सिकंदरपुर निवासी जान मौहम्मद को ब्लॉक जानसठ का ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। और उन्हें संगठन की टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

PHC मोरना ने खतौली एवेंजर्स को 4 विकेट से रोंदा,46 बॉल पर 72 रन बनाकर अतुल रहे मैन ऑफ दा मैच

मदर्स डे पर फारूक मॉडर्न स्कूल में माताओ को गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित, नन्हे मुन्नो ने दी मनमोहक प्रस्तुति