शिक्षा, स्वस्था, स्वच्छता, एवं सामाजिक कार्य ही राष्ट्रीय सेवा योजन का अर्थ: डॉक्टर विदुषी त्यागी

 



 पिछले 6 दिनों से चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना कैम्प के अंतर्गत लगातार स्वयं सेविकाएं  प्रयास कर रही है कि वह स्वच्छता के बारे में स्वच्छता के बारे में साफ सफाई के बारे में व अन्य सामाजिक कार्यों के बारे में जन जन तक अपना संदेश पहुंचाएं। राष्ट्रीय सेवा योजना का जो अर्थ है सही मायने में। वह तभी सार्थक होता है तब उस विषय पर कार्य किया जाए और उसी कार्य को सार्थक करने के प्रयास में जुटी एनएसएस की छात्राओं ने बस्ती में रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक. 
सरधना नगर के सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन दोनों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली मित्तल व डॉक्टर विदुषी त्यागी के निर्देशन में छात्राओं को प्रातः काल योगाभ्यास व प्राणायाम कराया गया। छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर शिविर का शुभारंभ किया। प्रथम इकाई में डॉक्टर विदुषी त्यागी के निर्देशन में छात्राओं ने बस्ती में जाकर प्रौढ़ शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बस्ती के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनमें शिक्षा ग्रहण करने की अलख जगाई। स्वयं सेविकाओं के द्वारा बस्ती के गरीब बच्चों को भी स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस की छात्राओं द्वारा बच्चे एवं बड़े दोनों को पढ़ना लिखना सिखाया गया। द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण पर रैली निकाली गई। डॉक्टर अंजली मित्तल द्वारा छात्राओं को पानी बचाने व उसके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। स्वयं सेविकाओं के द्वारा पुरानी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाई गई व बस्ती में उनका प्रदर्शन भी किया गया। ताकि बस्ती के लोग भी अपनी पुरानी चीजों को नई चीजों में बदलकर उसका लाभ उठा सकें। महाविद्यालय पहुंचकर छात्राओं को जलपान कराया गया कार्यक्रम अधिकारी डॉ विदुषी त्यागी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन में रहने का पाठ। सिखाया। डॉक्टर। सूची प्रकाश ने भी। इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
----------------
अहमद हुसैन
True स्टोरी


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार