सबका साथ, सबका विकास।  भाजपा का नारा:राजीव जैन


(अहमद हुसैन)


वैश्य मंच शाखा सरधना की एक बैठक गांधीनगर स्थित मुकेश मित्तल के आवास पर आयोजित की गयी। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्य,तथा मंडल कमेटी का स्वागत किया गया। मीटिंग का संचालन वैश्य मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर आए  भाजपा। मंडल अध्यक्ष राजीव जैन उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का। नारा सबका विकास सबका साथ है और इसी को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए सब को पूरा किया इसके अलावा प्रदेश सरकार में भी यही स्थिति है। उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि। मंडल में जो भी कार्य होंगे। सबकी सहमति से और सबको साथ लेकर होंगे। मंडल कार्यकारिणी पूरे जोश के साथ विकास कार्यों  को कराने में तत्पर रहेगी। बैठक में अनिल चौधरी कोषाध्यक्ष, नितिन जैन महामंत्री, डॉ संकेत सिंह, दीपक अरोरा मंत्री, सोनू त्यागी मीडिया प्रभारी,नागेंद्र सिंह राठी, चौ वीरेंद्र सिंह अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल। नवीन त्यागी लोकेश जैन संजीव कौशिक आदि का स्वागत किया गया। बैठक में  महामंत्री अम्बुज प्रकाश, उत्तम गुप्ता सुशील गुप्ता रामकुमार गुप्ता नवीन बंसल मुकेश मित्तल सुभाष अग्रवाल सतीश गोयल मोहित जिंदल अंकुर अग्रवाल आदि ने नवनिर्वाचित मंडल कमेटी का स्वागत  किया। तथा कमेटी के आदर्शो पर चलने का। आह्वान किया।
–-----
अहमद हुसैन
True स्टोरी


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार