पुरूष नसबंदी में उत्कृष्ट कार्य,मेरठ के डा. संजीव कुमार व बागपत के डा. देवेन्द्र कुमार का लखनऊ में होगा सम्मान

 


संजय वर्मा
   मेरठ। वर्ष 2019 में प्रदेश में परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल एवं जनपद के अधिकारियों व सेवा प्रदाताओं को राज्य स्तर पर लखनऊ में 4 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में पुरस्कृत करेंगे। सम्मान पाने वालों की सूची में मेरठ के लाला लाज पतराय मेडिकल कालेज के डा. संजीव कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत के डा. देवेन्द्र कुमार भी शामिल हैं। पीपी आईयूसीडी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरधना की स्टाफ नर्स सरोज का भी बेहतर कार्य करने पर चयन किया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. राजकुमार ने सम्मानित होने वाले चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा यह मेरठ के लिये गौरव की बात है। परिवार नियोजन विभाग की नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. पूजा शर्मा ने बताया वित्तीय वर्ष 2019 में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 24 जुलाई तक चले अभियान और 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चले पुरुष नसबंदी पखवाड़े में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। पुरूष नसबंदी में मेरठ का मंडल स्तर पर पहला व जिला स्तर पर तीसरा स्थान है।
 गत वर्ष 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा प्रदेश भर में चलाया गया था। इसमें वाराणसी ने मंडल स्तर पर महिला नसबंदी में पहला स्थान प्राप्त किया था।  मेरठ ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। पुरूष नसबंदी में मेरठ मंडल ने प्रथम, प्रयाग राज ने दूसरा कानपुर ने तीसरा व आगरा ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। जिला स्तर पर महिला नसबंदी में प्रथम स्थान वाराणसी दूसरा स्थान प्रयाग राज व तीसरा स्थान गोरखपुर ने प्राप्त किया था। पुरूष नसबंदी में प्रथम स्थान प्रयागराज, दूसरा स्थान बागपत तीसरा स्थान कानपुर नगर व चौथा स्थान  मेरठ ने प्राप्त किया। 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2019 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़े में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्रयागराज ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान ललितपुर ने तीसरा स्थान मेरठ व चौथा स्थान एटा ने प्राप्त किया। पीपी आईयूसीडी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरधना की सरोज का भी बेहतर कार्य करने के लिये चयन किया गया है।  प्रदेश में परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल एवं जनपद के अधिकारियों व सेवा प्रदाताओं को राज्य स्तर पर लखनऊ में 4 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इंदिरागाँधी प्रतिष्ठान में पुरस्कृत करेंगे। सम्मान पाने वालों की सूची में मेरठ के लाला लाज पतराय मेडिकल कालेज के डा. संजीव कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत के डा. देवेन्द्र कुमार भी शामिल हैं। पीपी आईयूसीडी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरधना की स्टाफ नर्स सरोज का भी बेहतर कार्य करने पर चयन किया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. राजकुमार ने सम्मानित होने वाले चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा यह मेरठ के लिये गौरव की बात है। परिवार नियोजन विभाग की नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. पूजा शर्मा ने बताया वित्तीय वर्ष 2019 में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 24 जुलाई तक चले अभियान और 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चले पुरुष नसबंदी पखवाड़े में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। पुरूष नसबंदी में मेरठ का मंडल स्तर पर पहला व जिला स्तर पर तीसरा स्थान है।
 गत वर्ष 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा प्रदेश भर में चलाया गया था। इसमें वाराणसी ने मंडल स्तर पर महिला नसबंदी में पहला स्थान प्राप्त किया था।  मेरठ ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। पुरूष नसबंदी में मेरठ मंडल ने प्रथम, प्रयाग राज ने दूसरा कानपुर ने तीसरा व आगरा ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। जिला स्तर पर महिला नसबंदी में प्रथम स्थान वाराणसी दूसरा स्थान प्रयाग राज व तीसरा स्थान गोरखपुर ने प्राप्त किया था। पुरूष नसबंदी में प्रथम स्थान प्रयागराज, दूसरा स्थान बागपत तीसरा स्थान कानपुर नगर व चौथा स्थान  मेरठ ने प्राप्त किया। 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2019 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़े में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्रयागराज ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान ललितपुर ने तीसरा स्थान मेरठ व चौथा स्थान एटा ने प्राप्त किया। पीपी आईयूसीडी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरधना की सरोज का भी बेहतर कार्य करने के लिये चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त मेरठ मंडल के बागपत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत के डा देवेन्द्र कुमार को भी पुरूष नसबंदी में जिले को दूसरा स्थान दिलाने के मामले में लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
 





Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार