पेड़ से टकराई कार........ 6 घायल

नईम चौधरी
मीरापुर। दिल्ली पौडी राजमार्ग पर तडके चार बजे एक कार पेड से टकरा गयी। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। एक महिला की हालत गम्भीर बतायी गयी है।
न्जीबाबाद निवासी राजेन्द्र अपनी पत्नी विनोद, पुत्री पूजा, निक्की व दो छोटे बच्चो के साथ विवाह उपरान्त मोदीनगर से नजीबाबाद के लिये वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट कार मण्डी के सामने  नींद की झपकी के कारण चालक की आंख लग गयी व कार पेड से जा टकरायी। इस दुर्घटना में कार में सभी लोग घायल हो गये। राजेन्द्र की पत्नी विनोद की हालत गम्भीर बतायी गयी है। घायल महिला को उपचार के लिये मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर दूसरी घटना में रसूलपुर गढी निवासी उस्मान पुत्र उमर साइकिल से जा रहा था इसी दौरान एक टाटा मेजिक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उस्मान गम्भीर घायल हो गया। गम्भीर घायल को उपचार के लिये मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाटा मेजिक चालक मौक से फरार हो गया।


 


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत