पढ़ाई लिखाई के अलावा योग भी आवश्यक:डॉ अंजलि मित्तल


सरधना के  संत जोसेफ गर्ल्स (पीजी) डिग्री कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम का आरंभ कैम्प में शामिल स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत गाकर किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ विदुषी त्यागी एवं डॉक्टर अंजली मित्तल  के सानिध्य में। स्वयंसेवकों को प्राणायाम। (अनुलोम विलोम) योगासन, सूर्य नमस्कार,आदि कराए गए तदउपरांत स्वयं सेविकाओं।  को बताया गया कि ब्लड ग्रुप क्या होता है और किस तरीके blood  चेक किया जाता है? लव कुश लेबोरेट्री से आए। डॉ योगेश कुमार ने छात्राओं को ब्लड ग्रुप के प्रकार a, b, ab, o के बारे में अवगत कराया व छात्राओं को ब्लड ग्रुप कैसे चेक किया जाए? इस विषय में जानकारी दी और छात्राओं को एंटीसिरा, a b व d के द्वारा सोनाली,आंचल,सुजाता, रुकैया ,सपना, निधि, सानिया, यासमीन, अफशा, फरहत, अलवीरा, आदि स्वयं सेविकाओं का ब्लड ग्रुप चेक कराया गया। यूनिट फर्स्ट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ विदुषी त्यागी के। द्वारा छात्रों को बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया गया उन्होंने बताया कि शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है शिविर के दूसरे सत्र में। यूनिट सेकंड की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजली मित्तल के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं को कोरोना वायरस। इनफ्लुएंजा। स्वाइन फ्लू आदि बीमारियों के विषय में विशेष  जानकारी दी गई। विशेष रूप से इन सभी को डॉक्टर अंजली मित्तल द्वारा। बीमारियों के लक्षण प्रभाव व उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी स्वयं सेविकाओं को को दी गई। आज के कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा कैम्प में शामिल सभी छात्राओं को बताया के शिक्षण संस्थाओं में किताबी ज्ञान के अलावा अन्य ज्ञान भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।


अहमद हुसैन
True स्टोरी


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार