महिंद्रा ने भारतीय संस्कृति से कराया रूबरू -सीओ ब्रहमपुरी ने किया कैम्प का उद्घाटन -25 फरवरी तक लगेगा जय कुमार-अरूण कुमार शोरूम पर कैम्प


मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जय कुमार-अरूण कुमार महिंद्रा शोरूम पर मेगा सर्विस कैम्प का उद्घाटन किया गया। कैम्प 25 फरवरी तक चलेगा और अपने ग्राहकों को फ्री सर्विस देगा। इस दौरान विशेष कार्यक्रम होंगे। भारतीय कल्चर से ग्राहकों को रूबरू कराया जाएगा। पहले दिन मेहंदी डेकोरेशन तथा मिट्टी के बर्तनों की कला के बारे में बताया गया।दिल्ली रोड स्थित परतापुर में महिंद्रा शोरूम पर बुधवार से मेघा सर्विस कैम्प की शुरूआत हो गई। उद्घाटन सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान जय कुमार-अरूण कुमार प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहित जैन, आयुष जैन, नवीन जैन, अभि जैन ने भारतीय पंरपरा के बारे में बताया। मेघा कैम्प भी भारतीय संस्कृति से अपने ग्राहकों को रूबरू करा रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि कैम्प में वाहनों के 75 प्वाइंटों का फ्री में चेकअप होगा, जिसमें 05 प्रतिशत स्पेयर पार्टस, पांच प्रतिशत एसेससिरीज, 10 प्रतिशत लेबर व 25 प्रतिशत मेक्सीकेयर पर छूट दी जाएगी। जीएम सर्विस रवि पाठक ने बताया कि 25 फरवरी तक कार्यक्रम शोरूम परिसर में होते रहेंगे। सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक अलग-अलग प्रोग्राम होंगे, ढोल नगाड़ों के साथ-साथ मेघा कैम्प त्यौहार की तरह मनाया जाएगा। कर्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना, वंदे मातरम के साथ हुई। इसके बाद साउथ इंडियन डांस और रंगारंग कार्यक्रम हुए। यहां अशोक चौहान, अमित शर्मा, सूरज सबरवाल, कपिल शर्मा, अजय सिसौदिया, शबाना कुरैशी, सुनिल वर्मा, अंकुर, अवधेश, गौतम एवं समस्त महिंद्रा सेल, सर्विस परिवार मौजूद रहा।


बताया कैसे बनते हैं मिट्टी के बर्तन



जीएम सर्विस श्री पाठक ने बताया कि मेघा कैम्प की थीम भारतीय संस्कृति, पद्धति, परपंरा, सौंदर्य, नृत्य, आर्ट, भेषभूषा, धार्मिक स्थल, धार्मिक स्थानों के आयोजन होंगे। यह थीम पूरी तरीके से इंडियन कल्चर पर आधारित होंगी। पहले दिन ग्राहकों को मिट्टी के बर्तन बनाने के बारे में सिखाया गया। महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और उनको सिखाया भी गया। यह प्रोग्राम आकर्षण का केंद्र रहा।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार