महिला सुरक्षा पर 'पावर वॉक 'आयोजित कराएगा राष्ट्रीय महिला आयोग  - एक मार्च की शाम को इंडिया गेट से जनपथ तक होगा पैदल मार्च 

 


नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, हिंसा और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग पैदल मार्च का आयोजन करेगा जिसका आयोजन आगामी एक मार्च को किया जाएगा।पावर वॉक' के नाम से आयोजित पैदल मार्च में समाज के प्रत्येक क्षेत्र से संबद्ध महिलाएं भाग लेंगी। इस मार्च की शुरुआत इंडिया गेट से और समापन जनपथ पर होगा। इसके माध्यम से लोगों को महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों के बारे में जागरुक किया जाएगा। साथ ही नुक्कड़ नाटक, परस्पर संवाद और साइनबोर्ड की मदद से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। 
 
इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आयोग एक अभियान चला रहा है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की मौजूदगी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। 


शर्मा के मुताबिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कि चाहे दिन हो या रात हो, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का भी उतना ही अधिकार है जितना पुरुषों का है। उन्होंने बताया कि लोगों को अब सुरक्षित स्थान और असुरक्षित स्थान से ऊपर उठ कर सोचना होगा तभी रूढ़िवादी मानसिकता में बदलाव आएगा।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार