व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए रहेंगे सदैव प्रयासरत:संजीव त्यागी


                  अहमद हुसैन
                 
सरधना के व्यापारियों के लिए उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अथक प्रयास करने वाले संयुक्त व्यापार मंडल का कुनबा बढ़ा।मंडल अधिकारियों ने एक सभा का आयोजन कर कुछ अहम जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी। इस अवसर पर नगर के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन का भी स्वागत किया। तथा उनको शॉल भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। गया संगठन के विस्तार के लिए समीर काजी को मंडल का विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी  दी तो वही सपा नेता मजदूर मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सईद कुरैशी  इकराम अंसारी बाबू कुरैशी वसीम कुरेशी को नगर मंत्री के पद  की जिम्मेदारी दी गई संयुक्त व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पियूष त्यागी ने मंडल में शामिल होने पर इन सभी का स्वागत किया इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा से काम करने की सलाह दी। सभा में मौजूद संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा की हमारा यह मंडल जो सदा ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करता है आगे भी व्यापारियों के लिए निष्ठा से कार्य करता रहेगा। संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल त्यागी तथा रईस अहमद कुरैशी ने सभी से आह्वान किया कि वह संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहे तथा व्यापारियों पर आने वाली किसी भी विपत्ति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।इस अवसर पर मौजूद सरदार सुखबीर सिंह पनेसर, डॉ महेश सोम, शंकर लोधे, योगेश कुमार, शहजाद सैफी, उमेश कुमार, निशात खान, विनोद कश्यप, सलीम अख्तर, प्रमोद सक्सेना, अरुण त्यागी, ऋषभ जैन ,आदि मौजूद रहे।,,


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार