विश्व शांति के लिए सबको मिलकर करने होंगे प्रयास: प्रो वाई के विमला


अहमद हुसैन


सरधना के संत जोसेफ गर्ल्स पीजी डिग्री कॉलेज में,,जीसस एंड मेरी,,संस्था के तत्वधान में विश्व शांति को लेकर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देश प्रदेश से आए बुद्धिजीवियों ने विश्व पहले शांति पर चिंता प्रकट की।तथा उससे बचाव के लिए क्या किया जाये इस पर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की डॉक्टर  मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। तीन चरणों में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर वाई के विमला ने सर्वप्रथम ईश्वर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तदुपरांत विश्व शांति एवं सामाजिक न्याय विषय पर प्रोग्राम में आए सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखें। प्रोफेसर वाई विमला ने कहां कि हम सब विश्व में शांति स्थापित करने की बात करते हैं परंतु अपने अंदर की शांति की कोई अहमियत नहीं है। विश्व और समाज में शांति लाने के लिए सर्वप्रथम हमे अपने अंदर शांति का भाव स्थापित करना होगा। मंच से बोलते हुए डॉ पवन शर्मा ने कहा के अगर हम लोक और परलोक दोनों का कल्याण चाहते हैं तो हमें धर्म के 10 परिप्रेक्ष्यों का नियोजन करना होगा । भोजन के बाद चले दूसरे चरण (तकनीकी चरण ) कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि के रूप में रहे  शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए पी गर्ग ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए सबको प्रयास करने होंगे सभी के प्रयास से विश्व में शांति स्थापित हो सकती है वही नोएडा के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज डॉक्टर जिले सिंह ने कहां कि किसी भी चीज के लिए केवल  सोच से ही काम नहीं चलता बल्कि उसके लिए हम सबको मिलकर अथक प्रयास करने होंगे तभी अपने देश और विश्व में शांति की पहल होगी कार्यक्रम में  विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए डॉक्टर प्रोफेसर रिसर्च स्कॉलर एवं बुद्धिजीयों एवं छात्र छात्राओं ने संबंधित विषय पर अपने अपने विचार रखें  साथी  विश्व में बढ़ रही अशांति पर चिंता व्यक्त की  विशिष्ट अतिथि के रूप में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन डॉ मंजू गुप्ता एसोसिएट  प्रोफेसर शिक्षा विभाग मेरठ कॉलेज। डॉक्टर पवन  कुमार शर्मा विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान सीसीएस यूनिवर्सिटी। डॉक्टर सिस्टर  मेलबा पूर्व प्राचार्य B.Ed डिग्री कॉलेज शिमला। डॉक्टर सिस्टर मरीना जॉन पूर्व  प्राचार्य जीसस जीसस एंड मैरी कॉलेज नई दिल्ली। सिस्टर मारिना जॉन प्राचार्य जीसस एंड मैरी कॉलेज नई दिल्ली। सेमिनार संयोजिका डॉ अंजली मित्तल एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विभाग अध्यक्ष गर्ल्स डिग्री कॉलेज सेंट जोसेफ सरधना। डॉ मीनाक्षी अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के साथ-साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज से
कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर महिमा शर्मा डॉक्टर महेश पालीवाल डॉक्टर विदुषी त्यागी डॉ सुषमा डॉक्टर पूनम डॉक्टर शुची प्रकाश डॉक्टर निमिषा डॉ राजेंद्र सिंह श्रीमती मोनिका श्रीमती नीरु श्रीमती रंजना डॉ लक्ष्मी डॉक्टर राहत साजिद डॉक्टर सारिका श्रीमती नीतू कविता मेहंदी पूजा ज्योति जैस्मीन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर क्रिस्टीना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। था कार्यक्रम में सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद  दिया।


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार