विधार्थी विकास मंच ने  बांटे कंबल


              ( अहमद हुसैन)
सरधना विधार्थी विकास मंच के तत्वाधान में शीत लहर व ठंड को देखते हुए निर्धन व जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए। नगर में मोहल्ला धरमपुरा स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में विधार्थी विकास मंच द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मालिक व कांग्रेस नेत्री सपना सोम रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी महामंत्री ललित गुप्ता नीरज पुंडीर समाजसेवी हाजी अकबर चौधरी शिक्षक दीपक शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रुप में आए सरधना थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने कहा की,यह सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सभी धर्मों में मानव सेवा को सर्वोपरि सेवा माना गया है। किसी जरूरतमंद की आवश्यकता को पूरी कर जो शांति मिलती है उसका वर्णन करना बहुत मुश्किल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन शेखर त्यागी ने किया। संस्था अध्यक्ष फैयाज अहमद, मनमोहन त्यागी, शाहवेज अंसारी, रिहान मलिक, व उपरोक्त अतिथियों ने गरीबों को कंबल बांटे।थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक व कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने इस पुनित कार्य के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों सदस्यों को बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार से निर्धनों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निरंजन शास्त्री लोकेश जैन राशिद आलम सलीम अंसारी सभासद युसूफ अंसारी दिनेश कुमार तुषार त्यागी रेहाना बेगम सेहरीन का विशेष सहयोग रहा। 
---------------


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार