बार-बार एक ही समस्या से अधिकारियों को अवगत करा रहे भाजपाई,नहीं हो रहा निस्तारण


                  (अहमद हुसैन)


राजनीतिक गतिविधियों में बने रहने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ आज फिर सरधना भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन पुरानी मांगों के बावजूद  पूरी ना होने वाली कई समस्याओं को लेकर सरधना उप जिलाधिकारी अमित भारतीय नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण से मिले उससे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष के आवास पर एक सभा का आयोजन भी किया गया
 जिसमें नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई 
 दोनों अधिकारियों को  नगर की समस्याओं से अवग कराया और भाजपाइयों ने श्मशान घाट पर पसरी गंदगी के संबंध में बताया। प्रत्येक श्मशान घाट में हर सप्ताह सफाई कराए जाने की मांग की गयी।और साथ ही शहीद द्वार से अशोक स्तम्भ और पुरानी मंडी तक टूटी हुई सड़क को तुरंत बनवाए जाने की मांग की गई। अवगत हो के इससे पूर्व भी नगर  के सभी व्यापार मंडलों द्वारा अशोक स्तंभ की टूटी हुई सड़क के बारे में  जिलाधिकारी के साथ-साथ उप जिलाधिकारी वह अधिशासी अधिकारियों को अवगत कराए जाने का सिलसिला काफी दिन से चल रहा है परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका की ओर से किए जा रहे कंबल वितरण में पारदर्शिता और पात्रों को ही कंबल वितरण हो इसकी मांग रखी गई। बताते चलें के सरधना में 25 वाडों में गरीब, बेसहारा, निवासियों को नगर पालिका अब तक केवल 130 कंबल ही वितरित कर पाई है । इस अवसर पर ठाकुर संकेत सिंह, विवेक कुमार, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक अरोरा,चौधरी कर्मेंद्र सिंह, सानू जैन, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार