मनचलों के खिलाफ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

 


पूर्व में हुई कई बार व्यापारियों और लोगों की मांग पर थाना पुलिस ने मनचलों से  परेशान छात्राओं की स्कूल,छुट्टी के समय सख्ती के साथ पुलिस पिकेट की तैनाती की हुई है। छुट्टी के समय प्रत्येक स्कूल द्वार पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को पूर्ण रूप से अंजाम दे रहे हैं। परंतु फिर भी गुंडा तत्व कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप से छात्राओं को परेशान करने से बाज नहीं आते। उसी के संदर्भ में आज एसएससी के आदेश है
सरधना पुलिस ने  एंटी रोमियो अभियान  चलाया जिसकी कमान खुद थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने संभाली और पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूलों के आसपास   चेक किया।  नगर में मंगलवार को पुलिस के एंटी रोमियो स्कवायड की टीम ने गर्ल्स स्कूलों की छुट्टी के समय मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर मनचले भागते दिखाई दिए। कुछ शिकायत भी  पुलिस को  प्राप्त हो रही थी कि गर्ल्स  कॉलेजों के आसपास स्कूल की छुट्टी के बाद मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जिसके चलते कई छात्राओं को स्कूल आते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  जिस पर पुलिस कप्तान ने एक्शन लिया और पुलिस के एंटी रोमियो स्कवायड टीम ने स्कूल की छुट्टी के समय मनचलों पर नजर रखी। गर्ल्स स्कूलों के ईद-गिर्द पुलिस बल देख मनचले स्कूल के आसपास भी नहीं दिखाई दिए। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार मालिक एसएसआई अमित कुमार जावला एसआई जितेन्द्र कुमार सैनी ने स्कूलों के आसपास चैकिंग अभियान भी चलाया सिविल वर्दी में महिला कांस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई जिससे मनचलों पर नजर रखी। 


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार